संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
Haryana: हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने लिया ये बड़ा फैसला
Haryana News: हरियाणा में रोहतक जिले के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने रोहतक और असम के कामाख्या के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की स्वीकृति दे दी है। इस फैसले के साथ ही रोहतक को पूर्वोत्तर भारत से पहली बार सीधा रेल संपर्क मिलने जा रहा है। अब तक इस रूट पर यात्रा करने के लिए यात्रियों को दिल्ली या अन्य बड़े जंक्शन पर ट्रेन बदलनी पड़ती थी।
हालांकि, ट्रेन के संचालन की औपचारिक तिथि और अंतिम टाइम टेबल अभी जारी नहीं किया गया है। प्रस्तावित रूट के अनुसार यह ट्रेन असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से होकर गुजरेगी। रास्ते में काठिहार, छपरा, वाराणसी, प्रयागराज और दिल्ली जैसे प्रमुख स्टेशनों के अलावा रंगिया, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बरौनी, बेगूसराय, हाजीपुर, सोनपुर, बलिया, गाजियाबाद और बहादुरगढ़ जैसे स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव रहेगा।
इस नई ट्रेन के शुरू होने से रोहतक के साथ-साथ झज्जर, सोनीपत और भिवानी क्षेत्र के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। असम और पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा अब न सिर्फ आसान होगी, बल्कि समय और खर्च दोनों की भी बचत होगी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments