Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 16 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिम शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण व पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है

इस दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध आने की संभावना है। परंतु लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ 16 जनवरी व 19 जनवरी रात्रि को आने की संभावना से मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है जिससे 17 व 18 जनवरी को आंशिक बादलवाई व एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है परंतु 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें