जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण व त्रिस्तरीय पंचायत के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

 प्रतापगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में गुरुवार को देर सायंकाल कैम्प कार्यालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) तथा त्रिस्तरीय पंचायत नामावली के वृहद पुनरीक्षण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) उपस्थित रहे, जिन्हें जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी को किया जा चुका है। दावे और आपत्तियॉ प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी तक निर्धारित की गयी है तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक किया जाना है।
 
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 06 मार्च को किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 82371 नो मैपिंग मतदाता है जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एईआरओ अपने ईआरओ के मार्ग दर्शन में पूरी सूझबूझ के साथ बीएलओ के माध्यम से नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कराते हुये उसका तामीला भी सुनिश्चित कराये, समय सीमा के अन्दर प्राप्त समस्त दावे, आपत्तियों का सत्यापन बीएलओ के द्वारा निष्पक्ष कराएं।
 
इसके बाद ही सही व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाये। किसी गलत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ा न जाये। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दावा करने वाले व्यक्ति को अपनी नागरिकता या मतदान की पात्रता सिद्ध करने के लिए आधार के अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई एक प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो में नोटिस की सुनवाई किये जाने हेतु सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को चिन्हित स्थानो पर बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये। 
 
त्रिस्तरीय पंचायत नामावली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एसआईआर अभियान के दौरान जो आलेख्य प्रकाशन किया गया है उससे पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का मिलान करके जो भी मृतक मतदाता है उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाये तथा जिन लड़कियों की शादी हो गयी है और वह जहां पर रह रही है यदि सूची में नाम उनका सम्मिलित हो गया हो तो एक जगह से उनका नाम हटा दिया जाये। उन्होने पंचायत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिये अधिकारियों को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। बैठक में प्रभारी अधिकारी निर्वाचन कार्यालय तनवीर अहमद सहित ईआरओ व एईआरओ उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें