Ooty Tour: सर्दियों में घूमने के लिए ये हिल स्टेशन है बेस्ट, IRCTC ने पेश किया ये जबरदस्त टूर पैकेज

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Ooty Tour: नीलगिरी पहाड़ियों में बसा ऊटी देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। अपनी खूबसूरत वादियों, ठंडे मौसम और प्राकृतिक नजारों के कारण इसे ‘हिल स्टेशनों की रानी’ कहा जाता है। ब्रिटिश दौर में यह मद्रास प्रेसीडेंसी की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था। आज ऊटी की अर्थव्यवस्था पर्यटन और कृषि के साथ-साथ दवाओं और फोटोग्राफिक फिल्म के निर्माण पर भी आधारित है।

ultimate-o-8ac88a2da056a3d

अगर आप भी ऊटी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन और किफायती टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में यात्रियों को रहने और खाने-पीने की सुविधा के साथ ऊटी और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी।

OOTY-1557144864

'खतरे में भारत की ऊर्जा सुरक्षा', राहुल गांधी बोले- अभी और खराब होंगे हालात Read More 'खतरे में भारत की ऊर्जा सुरक्षा', राहुल गांधी बोले- अभी और खराब होंगे हालात

IRCTC का यह ऊटी टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है, जिसकी कीमत 8,980 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है। इस पैकेज में ठहरने, भोजन और दर्शनीय स्थलों के भ्रमण की सुविधा शामिल है, जिससे यात्रियों को अलग से किसी व्यवस्था की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

botanical_garden_6SOT8IV

“किशोर संबंधों में अक्सर लड़कों को भुगतने पड़ते हैं परिणाम”। Read More “किशोर संबंधों में अक्सर लड़कों को भुगतने पड़ते हैं परिणाम”।

इस टूर पैकेज के तहत पर्यटक डोड्डाबेट्टा चोटी, टी म्यूजियम, ऊटी झील, बॉटनिकल गार्डन, फिल्म शूटिंग स्थल, पायकारा जलप्रपात और झील, मुदुमलाई वाइल्डलाइफ सेंचुरी, कुन्नूर, सिम्स पार्क, लैम्ब्स रॉक और डॉल्फिन्स नोज जैसी प्रसिद्ध जगहों की सैर कर सकेंगे।

Ooty

IRCTC के इस ऊटी टूर पैकेज से जुड़ी विस्तृत जानकारी और बुकिंग के लिए IRCTC टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पैकेज कोड SMR007 के जरिए विवरण देखा जा सकता है। यह पैकेज कम बजट में ऊटी घूमने का शानदार मौका प्रदान करता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments