Rainfall Alert: देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Rainfall Alert: मौसम विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम के तीखे तेवर रहने का अनुमान जताया है। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

आईएमडी के मुताबिक 6 से 8 जनवरी के बीच छत्तीसगढ़ में और 6 से 7 जनवरी तक झारखंड में शीतलहर चलने की संभावना है। इसी तरह 6 से 7 जनवरी के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा। 6 जनवरी को मध्य प्रदेश, बिहार और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।

झारखंड में बढ़ी ठंड से परेशानी

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

झारखंड के कई इलाकों में पहले से ही शीतलहर चल रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 जनवरी को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंडी हवाएं चलेंगी और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

“मिसाइल अलार्म की आवाज सोने नहीं देती थी”, मिडिल ईस्ट से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती Read More “मिसाइल अलार्म की आवाज सोने नहीं देती थी”, मिडिल ईस्ट से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती

उत्तर प्रदेश में गिरेगा न्यूनतम तापमान

Kal Ka Mausam: कल 27 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान Read More Kal Ka Mausam: कल 27 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

आईएमडी के अनुसार 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में हल्की और गिरावट हो सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार हैं।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का अलर्ट

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ घने कोहरे की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान में 8 से 10 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 6 से 10 जनवरी तक शीतलहर और ठंडी हवाओं का असर बना रह सकता है।

हरियाणा-पंजाब में भी शीतलहर की चेतावनी

6 से 9 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। ठंडी हवाओं के कारण रात और सुबह के समय ज्यादा सर्दी महसूस की जा सकती है।

दिल्ली में कोहरे का असर

दिल्ली में मंगलवार को कई इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर सुबह के समय मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। 6 जनवरी को राजधानी में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी

आईएमडी के अनुसार 6 जनवरी को उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसी दिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की चेतावनी भी दी गई है।

दक्षिण भारत में बारिश का दौर

मौसम विभाग ने बताया कि 8 और 9 जनवरी को तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी प्रबल संभावना जताई गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments