Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में दिन और रात दोनों समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालात यह हैं कि पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे कोल्ड-डे जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

इन जिलों में रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर हरियाणा के अंबाला, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं हिसार और सिरसा में भी गहरे कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। अन्य जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा बना रहेगा। तापमान में लगातार गिरावट के कारण महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में पाला जमने की आशंका जताई गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

नारनौल में सबसे सर्द रात

बीते दिन यानी 5 जनवरी को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान मेवात जिले में 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह प्रदेश का औसत तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

8 जनवरी तक रहेगा मौसम शुष्क

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 8 जनवरी तक मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि आज और कल कुछ स्थानों पर हल्के बादल छा सकते हैं। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शीत हवाओं के कारण रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे निंबू पार्क पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी Read More बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे निंबू पार्क पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी

उन्होंने कहा कि वातावरण में नमी बढ़ने से उत्तर और दक्षिणी हरियाणा में सुबह और देर रात गहरी धुंध और कोहरा छा सकता है, जबकि पश्चिमी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठंड से राहत की उम्मीद कम है।

Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी Read More Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी

7-8 जनवरी तक रहेगा शीतलहर का असर

IMD के अनुसार 7 जनवरी तक कोहरा और ठंडी हवाएं ज्यादा प्रभावी रहेंगी, खासकर सुबह और शाम के समय। 7-8 जनवरी को भी दिन में कोहरा और शीतलहर का असर बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बरही महोत्सव मेला से हुई मोटरसाइकिल की चोरी Read More बरही महोत्सव मेला से हुई मोटरसाइकिल की चोरी

हालांकि 9-10 जनवरी के बाद कोहरे में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 11-12 जनवरी को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे कोहरे की तीव्रता कम हो सकती है।

AQI स्तर भी हुआ खराब

ठंड और कोहरे के साथ-साथ प्रदेश में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी खराब स्थिति में पहुंच गया है। Aqi.in के अनुसार राजधानी दिल्ली में AQI 294 दर्ज किया गया, जबकि फरीदाबाद में 301 और गुरुग्राम में 289 रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबाला में सुबह के समय AQI 218 दर्ज हुआ। खराब हवा के चलते सांस के मरीजों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments