Gold Silver Price: नए साल पर सोना-चांदी के दाम गिरे, जानें अपने शहर के ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 1 जनवरी की सुबह घरेलू बाजार में गोल्ड के दाम फिसल गए। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के हाजिर भाव में नरमी रही और यह 4,308.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में सोने और चांदी की कीमतें घरेलू मांग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, ब्याज दरों और भू-राजनीतिक हालात जैसे वैश्विक फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। इसी वजह से साल के पहले दिन कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

दिल्ली में सोने के दाम

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,23,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

बांकीपुर में बीजेपी का बड़ा दांव Read More बांकीपुर में बीजेपी का बड़ा दांव

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का रेट

नैडी़ कठारी ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों ने की जांच की मांग।  Read More नैडी़ कठारी ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों ने की जांच की मांग। 

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इन शहरों में 22 कैरेट सोना 1,23,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

पुणे और बेंगलुरु में भाव

पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें लगभग समान हैं। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,23,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।

अन्य बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,34,930 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,23,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,030 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,23,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

2025 में शानदार तेजी, 2026 में भी उम्मीद

पूरे साल 2025 के दौरान सोने की कीमतों में करीब 73.45 प्रतिशत की मजबूत तेजी देखने को मिली। जानकारों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते 2026 में भी सोने में तेजी का रुझान बना रह सकता है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नए साल के पहले दिन नरमी आई है। घरेलू बाजार में चांदी का भाव घटकर 2,38,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 71.67 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments