स्थापना दिवस पर सेवा का संकल्प निषाद राज सेवा समिति ने 500 ग्रामीणों को बांटे कंबल

जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को किया जागरूक

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

चोपन / सोनभद्र-

 जनपद में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए निषाद राज सेवा समिति ट्रस्ट के स्थापना दिवस के अवसर पर मानवता की सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। जनपद के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत खरहरा के टोला देवखर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर गरीब, असहाय, विकलांग और वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए।

निषाद राज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों जैसे खरहरा, अमीला, देवखर, खैरहवा, हरदहवा, बरवाडाड, पालीडाड और गौरघट्टी के लगभग 500 ग्रामीणों को कंबल प्रदान किए गए। कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था के प्रति आभार प्रकट किया।

डीआईजी बस्ती ने मासिक अपराध समीक्षा में दिए सख्त निर्देश Read More डीआईजी बस्ती ने मासिक अपराध समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

कंबल वितरण के साथ-साथ यह कार्यक्रम सामाजिक व आर्थिक जागरूकता का केंद्र भी बना ग्रामीणों को चोपन या ओबरा जाने की असुविधा से बचाने के लिए खरहरा (टोला देवखर) में खुली नई इंडियन बैंक शाखा में खाता खुलवाने की अपील की गई। बैंक मैनेजर अभय कुमार उपाध्याय ने लोगों को बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। सुभासपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश वियार ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

एसओ भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने शत प्रतिशत माल सहित पांच अभियुक्त,एक बालअपचारी को पकड़ Read More एसओ भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने शत प्रतिशत माल सहित पांच अभियुक्त,एक बालअपचारी को पकड़

इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से संस्था के सचिव अजीत कुमार निषाद, पूर्व प्रधान राम बिलास निषाद, के.के. पांडे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामदुलारे खरवार, इन्द्रजीत निषाद, राज नारायण शर्मा, अयोध्या केशरी, विधानसभा अध्यक्ष संदीप वियार, राम आधार, पप्पू भारती, लाल साहब, दशरथ निषाद और सुर्यजित निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। निषाद राज सेवा समिति ट्रस्ट का स्थापना दिवस। स्थान टोला देवखर, ग्राम पंचायत खरहरा (सोनभद्र)। 500 गरीब, विधवा, विकलांग व असहाय ग्रामीण। स्थानीय इंडियन बैंक शाखा में खाता खुलवाने हेतु जागरूकता अभियान।

मोबाइल दुकान में 20 लाख की चोरी का खुलासा  Read More मोबाइल दुकान में 20 लाख की चोरी का खुलासा

Post Comments

Comments