New Expressway: दिल्लीवासियों के लिए गुड न्यूज! नए साल पर मिलेगा एक्सप्रेसवे का तोहफा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Expressway: नए साल में देश की इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाएं पूरी होने जा रही हैं, जिनका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। नई सड़क और एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से न सिर्फ यात्रा का समय घटेगा, बल्कि सफर ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक भी होगा। दिल्ली से देहरादून और दिल्ली से जयपुर-मुंबई तक की सड़क यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुहानी होने वाली है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का अहम हिस्सा होगा तैयार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का डीएनडी से मीठापुर तक करीब 9 किलोमीटर लंबा महत्वपूर्ण खंड जून 2026 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इस हिस्से के चालू होने से नोएडा, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Bank Holidays: मार्च महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Read More Bank Holidays: मार्च महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

इस एक्सप्रेस-वे के जरिए यात्री बांदीकुई-जयपुर लिंक रोड से सिर्फ तीन घंटे में जयपुर पहुंच सकेंगे। वहीं, एक्सप्रेस-वे का पूरा दिल्ली-मुंबई सेक्शन 2026 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद दिल्ली से मुंबई की दूरी महज 12 घंटे में तय की जा सकेगी। मीठापुर चौक पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पहले ही तैयार कर लिए गए हैं, जिससे ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।

Rule Change: आज से बदले कई बड़े नियम, जानें क्या पड़ेगा असर Read More Rule Change: आज से बदले कई बड़े नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में

पद का सबसे बड़ा दुरुपयोग: अपने भाई के खिलाफ केस करने वाले जज पर सुप्रीम कोर्ट Read More पद का सबसे बड़ा दुरुपयोग: अपने भाई के खिलाफ केस करने वाले जज पर सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली-देहरादून हाईवे को जनवरी में खोलने की तैयारी की जा रही है। करीब 210 किलोमीटर लंबा यह हाईवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-9 से शुरू होकर लोनी, बागपत, करौंदा (मुजफ्फरनगर), शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाता है।

फिलहाल दिल्ली से देहरादून पहुंचने में करीब 6 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस हाईवे के चालू होने के बाद यह दूरी महज ढाई घंटे में तय हो सकेगी। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

सुरक्षा और सुविधा पर भी खास ध्यान

इन दोनों परियोजनाओं में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम, बेहतर लाइटिंग, सर्विस रोड और इमरजेंसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे हादसों की आशंका कम होगी और सफर अधिक सुरक्षित बनेगा।

आम लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

इन इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के पूरा होने से न सिर्फ लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक दबाव भी घटेगा। नए साल में ये सड़क परियोजनाएं लोगों की जिंदगी को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होंगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments