सीडीओ ने परखी विकास की रफ्तार ,टीकाकरण और महिला साक्षरता पर विशेष जोर

सीडीओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी को टिकाकरण की तिथि और समय के प्रति जागरूक करने के दिये निर्देश।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

जनपद में विकास की गति को तेज करने और 'आकांक्षी जनपद' की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और वित्तीय समावेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की। सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

उन्होंने टीकाकरण की धीमी गति पर असंतोष जाहिर करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को स्पष्ट निर्देश दिए। लक्षित बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए आमजन को जागरूक करने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को केंद्रों पर मौजूद उपकरणों की मरम्मत और व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने को कहा गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान नामांकन दर पर तो संतोष जताया गया, लेकिन भविष्य के लिए नए लक्ष्य निर्धारित किए गए।

सौतेली मां का खूंखार कांड! आधी रात चाकू घोंपकर नन्ही सौतेली बेटी की निर्मम हत्या, पूजा मौर्या गिरफ्तार – Read More सौतेली मां का खूंखार कांड! आधी रात चाकू घोंपकर नन्ही सौतेली बेटी की निर्मम हत्या, पूजा मौर्या गिरफ्तार –

15 वर्ष से अधिक आयु की निरक्षर महिलाओं को उल्लास ऐप पर पंजीकृत किया जाएगा। मार्च 2026 में होने वाली नव भारत साक्षरता अभियान परीक्षा के लिए तैयारी तेज करने के निर्देश दिए गए। उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्तर पर छात्रों के प्रवेश को सुनिश्चित करने के लिए बीएसए और डीआईओएस को संयुक्त कार्ययोजना बनाने को कहा गया। खेती-किसानी के क्षेत्र में सीडीओ ने आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया।

नल में पानी भरने गई युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर मारपीट Read More नल में पानी भरने गई युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर मारपीट

किसानों को मिट्टी की जांच के आधार पर खाद और बीज के उपयोग के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। बैठक से गायब रहने और सूक्ष्म सिंचाई लक्ष्यों में खराब प्रदर्शन पर जिला उद्यान अधिकारी को स्पष्टीकरण (Show Cause Notice) जारी करने का आदेश दिया गया। बैठक में अग्रणी बैंक मैनेजर (LDM) को निर्देश दिए गए कि बैंकों के माध्यम से केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (पेंशन और बीमा) का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया जाए।

भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन : 18  सूत्रीय  ज्ञापन सौंपा Read More भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन : 18  सूत्रीय  ज्ञापन सौंपा

साथ ही बीमा दावों के निपटारे में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी एक्शन प्लान तैयार करें। विकास रैंकिंग में सुधार तभी होगा जब लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा और समयबद्ध लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य टीकाकरण की तिथि और समय का व्यापक प्रचार करें। शिक्षा 15+ आयु की महिलाओं का उल्लास ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य। कृषि सीमित जल संसाधनों के लिए सूक्ष्म सिंचाई (Micro Irrigation) को बढ़ावा। बैंक पेंशन, ऋण और बीमा योजनाओं के दावों का त्वरित निस्तारण। बुनियादी ढांचा स्कूलों में बिजली, पानी और शौचालय के लिए पंचायती राज से समन्वय बनाकर कार्य करने के दिये निर्देश।

Post Comments

Comments