Haryana: हरियाणा में पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, गांव में मचा हड़कंप

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के गांव भाटला में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कमरे में दंपती के शव मिले। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

मृतकों की पहचान गांव भाटला निवासी 30 वर्षीय राकेश और उसकी 27 वर्षीय पत्नी सीमा के रूप में हुई है। दोनों का विवाह करीब छह साल पहले हुआ था। दंपती की दो बेटियां हैं, जिनमें एक की उम्र चार साल और दूसरी की उम्र करीब ढाई साल बताई जा रही है। राकेश हांसी स्थित एक कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में काम करता था।

परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सीमा का शव बेड पर पड़ा था, जबकि राकेश का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। दोनों शवों को नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।

मोहनलालगंज : PWD की सुस्ती से 'सफर' बना 'आफत', सिसेंडी-भागू खेड़ा मार्ग एक साल से बदहाल Read More मोहनलालगंज : PWD की सुस्ती से 'सफर' बना 'आफत', सिसेंडी-भागू खेड़ा मार्ग एक साल से बदहाल

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। दो मासूम बच्चियों के सिर से माता-पिता का साया उठ जाने से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो बच्चों की मां ने सिपाही पर दर्ज कराया यौन शोषण का केस Read More दो बच्चों की मां ने सिपाही पर दर्ज कराया यौन शोषण का केस

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments