शुद्ध शीतल जल से गला तर करेंगे प्यासे लोग-सुधा

-20 लाख की लागत से लगा दो आरो प्लांट 

शुद्ध शीतल जल से गला तर करेंगे प्यासे लोग-सुधा

रूद्रपुर, देवरिया। नगर पंचायत रुद्रपुर ने लोगों को शुद्ध पानी पिलाने का बीड़ा उठा लिया है। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम व उनके प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता छट्ठेलाल निगम ने दो आरो प्लांट जनता को समर्पित किया। 20 लाख की लागत से लगे आरो प्लांट के माध्यम से प्यासों को शुद्ध व शीतल जल मिलेगा। एक आरो प्लांट तहसील परिसर में तो दूसरा आरोप प्लांट नगर के बीचों बीच स्थित राम जी सहाय पीजी कॉलेज के परिसर में लगाया गया है। गुरुवार को दोनों स्थानों पर समारोह पूर्वक आरो प्लांट का उद्घाटन किया गया व उपस्थित लोगों को शुद्ध जल पिलाया गया।
 
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने कहा कि नगर पंचायत अपने नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। जिसके क्रम में दो आरो प्लांट लगाया गया। वहीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता छट्ठेलाल निगम ने कहा कि आगामी दिनों में नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में दो अतिरिक्त वाटर प्लांट लगाए जाएंगे। जिससे लोगों को पेयजल की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर बृजेश पांडे नायब तहसीलदार अनिल तिवारी दिलीप जायसवाल महेश मणि भाजपा के नेता गण,सभासद विजय यादव अंकित मणि त्रिपाठी सज्जाद अली अजय जायसवाल उपेंद्र मास्टर बल्लू मद्धेशिया टिंकू पांडे अनिल पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel