Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के कई शहर इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, देश के चार राज्यों हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान और नीचे जा सकता है। बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा सकता है। ठंड बढ़ने के साथ लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इसके साथ ही उत्तर भारत के दस प्रमुख शहरों कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, आगरा, शिमला, नैनीताल, देहरादून, प्रयागराज, मनाली और चंडीगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रहेगी, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने की भी संभावना है, जो मौसम को और सर्द बनाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। शनिवार, 6 दिसंबर को प्रदूषण और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है। शीत लहर का प्रभाव भी बना रहेगा। अनुमान के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

टैरिफ विवाद: सीनेटरों ने दालों पर 30% टैक्स हटाने की मांग Read More टैरिफ विवाद: सीनेटरों ने दालों पर 30% टैक्स हटाने की मांग

उत्तर प्रदेश में भी 6 दिसंबर को कड़ाके की ठंड रहेगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। कानपुर, बरेली, आगरा, टुंडला, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

New Expressway: हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ तक बनेगा ये नया एक्सप्रेसवे, इन लोगों की बदलेगी किस्मत Read More New Expressway: हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ तक बनेगा ये नया एक्सप्रेसवे, इन लोगों की बदलेगी किस्मत

बिहार में आने वाला सप्ताह मुश्किल भरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। पटना, भोजपुर, सारण, बक्सर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में ठंड और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Smartphone: मात्र 6199 में मिल रहा 8GB वाला स्मार्टफोन, जल्दी करें खरीदारी Read More Smartphone: मात्र 6199 में मिल रहा 8GB वाला स्मार्टफोन, जल्दी करें खरीदारी

झारखंड में भी 6 दिसंबर से 12 से अधिक जिलों में शीत लहर का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने की संभावना है। पलामू, चतरा, गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो में अगले 48 घंटों तक ठंड का प्रभाव तेज बना रहेगा।

राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी बढ़ने के संकेत हैं। आने वाले सप्ताह में राज्य के उत्तरी हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट का अनुमान है। शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने यहां भी शीत लहर की संभावना जताई है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel