Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, सरकार ने बढ़ाई सैलरी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (UHBVN) ने अपने नए नियुक्त सहायक लाइनमैन (ALM) और कार्यालय सहयोगी (SA) कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी रुकी हुई वेतन बढ़ोतरी  (Increment) को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से निगम में कार्यरत 2,270 कर्मचारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिनकी नियुक्ति के बाद से इंक्रीमेंट रोक दिया गया था।

2023 में हुई थीं 3,500 से अधिक नई नियुक्तियां

साल 2023 में हरियाणा पावर यूटिलिटीज में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गई थीं। इनमें HVPN में 400, DHBVN में 830, UHBVN में 2,270 ALM और SA पदों पर भर्ती की गई थी। भर्ती के बाद HVPN और DHBVN में चयनित कर्मचारियों को तीन फीसदी वेतन बढ़ोतरी दी जा चुकी थी। लेकिन लगभग 5,000 दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका के चलते UHBVN के नए कर्मचारियों का इंक्रीमेंट रोक दिया गया था।

Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार Read More Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

अब निगम ने इसे बहाल करने का निर्णय ले लिया है और 1 जुलाई 2025 से वार्षिक वेतन बढ़ोतरी लागू करने की घोषणा की है। इसके बाद UHBVN के कर्मियों का वेतनमान दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के समान हो जाएगा

Haryana: हरियाणा में HCS अधिकारियों को भरनी होगी वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न, ये है लास्ट तारीख Read More Haryana: हरियाणा में HCS अधिकारियों को भरनी होगी वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न, ये है लास्ट तारीख

Haryana: हरियाणा में इन किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान  Read More Haryana: हरियाणा में इन किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments