Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जल्द होगा शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी ये जानकारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि डीएनडी से जयतपुर तक का पहला हिस्सा जून 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह जानकारी साउथ दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के सवाल के जवाब में दी गई।

दरअसल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना वाला 59 किलोमीटर का निर्माण तीन हिस्सों में किया जा रहा है। इनमें से दो हिस्से पहले ही बनकर खुल चुके हैं और गाड़ियां चल रही हैं। अब केवल पहला हिस्सा बाकी है, जिसे जून तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

सबसे मुश्किल हिस्सा लगभग तैयार

सड़क मंत्री ने बताया कि एक्सप्रेसवे का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा, यानी डीएनडी जंक्शन से जैतपुर तक का 9 किलोमीटर वाला पैकेज-1 लगभग तैयार हो चुका है। इसका काम 94% पूरा हो गया है और जून 2026 तक यह पूरी तरह बन जाएगा। इस हिस्से में देरी इसलिए हुई क्योंकि आगरा नहर पर पुल बनाने के डिजाइन को यूपी सिंचाई विभाग से मंजूरी मिलने में समय लगा। पूरे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर अब तक 71,718 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जो इसे देश का सबसे महंगा और तेज हाईवे बना रहे हैं।

टूरिज्म और सफर में सुधार

नितिन गडकरी ने बताया कि पूरा एक्सप्रेसवे 8 लेन का होगा और दिल्ली से मुंबई का सफर वर्तमान 24 घंटे के बजाय केवल 12 घंटे में पूरा हो सकेगा। मार्ग की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सफर सुरक्षित, आरामदायक और बिना रुकावट वाला हो। साथ ही, खर्च को नियंत्रित रखने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर ईको गार्डन में गरजीं आशा कार्यकर्ता, नियमित वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की उठाई मांग Read More मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर ईको गार्डन में गरजीं आशा कार्यकर्ता, नियमित वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की उठाई मांग

मंत्री ने यह भी कहा कि हाईवे के बन जाने से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, घूमने-फिरने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी और आम लोगों के लिए आने-जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। 28 नवंबर को उन्होंने गुजरात के सूरत में इस परियोजना का निरीक्षण भी किया और कहा कि सड़क की गुणवत्ता की जांच पूरी हो चुकी है और इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए छोटे सुधार भी जारी हैं।

लालगंज तहसील में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का चक्रव्यूह धरना प्रदर्शन Read More लालगंज तहसील में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का चक्रव्यूह धरना प्रदर्शन

यात्रियों के लिए नई सुविधा

कुछ दिन पहले ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए राजस्थान के अलवर जिले में पिनान कस्बे के पास 125 किलोमीटर पर बने रेस्ट एरिया में हेलीकॉप्टर सर्विस का उद्घाटन किया गया। यह “बुक योर हेलीकॉप्टर” नाम की कंपनी चला रही है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि सड़क हादसा होने पर घायल को तुरंत हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। यह पहल देश के सबसे व्यस्त हाईवे पर हर साल सैकड़ों कीमती जानें बचाने में मदद करेगी।

दिल्ली में प्रदर्शन की आहट से रेलवे अलर्ट, कानपुर सेंट्रल पर DRM का औचक निरीक्षण; शताब्दी-श्रमशक्ति समेत 10 ट्रेनें प्रभावित! Read More दिल्ली में प्रदर्शन की आहट से रेलवे अलर्ट, कानपुर सेंट्रल पर DRM का औचक निरीक्षण; शताब्दी-श्रमशक्ति समेत 10 ट्रेनें प्रभावित!

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार