Haryana: हरियाणा में दो स्कूल बसों की भीषण टक्कर, 6 बच्चे और दोनों ड्राइवर घायल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

haryana news - 2025-12-01T132450.697

सभी घायलों को रोहतक PGI के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

श्रीभूमि जिला के दुल्लभछड़ा में एसबीआई शाखा स्थापित करने का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है Read More श्रीभूमि जिला के दुल्लभछड़ा में एसबीआई शाखा स्थापित करने का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे जेड ग्लोबल स्कूल, भगवतीपुर की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। लाखनमाजरा बाईपास पर पहुंचकर बस ने कट से यू-टर्न लिया। तभी शाहपुर स्कूल की बस ने तेज रफ्तार में आकर उसे टक्कर मार दी।

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सिमरिया के जंगल में क्रैश, सवार सातों की मौत Read More रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सिमरिया के जंगल में क्रैश, सवार सातों की मौत

एक बस पलटी, दूसरी आगे से टूटी

विश्व हिन्दू परिषद के इंद्रप्रस्थ दिल्ली प्रांत के प्रिंट मीडिया प्रमुख के दायित्व पर मनोनीत किये गए स्वतंत्र सिंह भुल्लर Read More विश्व हिन्दू परिषद के इंद्रप्रस्थ दिल्ली प्रांत के प्रिंट मीडिया प्रमुख के दायित्व पर मनोनीत किये गए स्वतंत्र सिंह भुल्लर

ग्लोबल स्कूल बस के ड्राइवर का कहना है कि सामने से आ रही शाहपुर बस तेज रफ्तार में थी और उसने उनकी बस को देखा ही नहीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस पलट गई और दूसरी बस आगे से बुरी तरह टूट गई।

बच्चों में मची चीख-पुकार, कई घायल

ग्लोबल स्कूल बस में मौजूद 15 बच्चों में अचानक अफरा-तफरी मच गई। इनमें से करीब 10 बच्चे घायल हुए, लेकिन अस्पताल केवल दो बच्चोंवान्या (11) और अभि (11)को लाया गया, जिन्हें अधिक चोटें आईंबाकी बच्चों को मामूली चोटें लगीं

दोनों बस ड्राइवर भी घायल

हादसे में दोनों ड्राइवरजय भगवान (ग्लोबल स्कूल) और विनोद (शाहपुर हाई स्कूल)भी घायल हुएजय भगवान के सिर में 5 टांके लगे हैं। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में दोनों की लापरवाही सामने आई है।

दूसरी बस बारात से लौट रही थी

दूसरी बस विकास हाई स्कूल शाहपुर, जींद की थी, जो शादी समारोह से वापस लौट रही थी। इसमें ग्रामीण सवार थे। इस बस में भी दो लोगज्योति (27) और हिमांशु (11)घायल हुए हैं। दोनों की हालत सामान्य बताई गई है।

DC ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

रोहतक के डीसी सचिन गुप्ता PGI पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि सभी की स्थिति स्थिर है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

बड़ा हादसा टला, पुलिस जांच में जुटी

मौके पर पहुंचे लाखनमाजरा थाना एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों बस चालकों की लापरवाही सामने आई है। ड्राइवरों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें