Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान दित्वा को देखते हुए तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यह चक्रवात श्रीलंका से होते हुए भारतीय तटों के करीब पहुंच रहा है।

श्रीलंका में इसके कारण 123 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे भारत के तटीय राज्यों में भी खतरा बढ़ गया है। तूफान के प्रभाव से तटों पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। दिल्ली में 30 नवंबर से ठंड और तेज हो जाएगी। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिरने की संभावना है और सुबह के समय हवाओं की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश में 1 दिसंबर से शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की उम्मीद है।

Punjab Budget: इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये Read More Punjab Budget: इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

बिहार में अगले कुछ दिनों तक तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बना रहेगा, लेकिन 5 दिसंबर के बाद शीतलहर अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। सीमांचल क्षेत्रों में तापमान में गिरावट कल से ही शुरू होने की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून में कल न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और नैनीताल में 6 डिग्री तक जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में 30 नवंबर से बर्फबारी की आशंका है। मनाली में तापमान –10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है और शिमला में भी ठंड तेजी से बढ़ रही है।

घरेलू गैस का संकट गहराया, गोलमटोल जवाब से काम चला रहे अधिकारी Read More घरेलू गैस का संकट गहराया, गोलमटोल जवाब से काम चला रहे अधिकारी

राजस्थान में एक बार फिर से बारिश का दौर लौट सकता है। जयपुर और उदयपुर में 30 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर तटीय क्षेत्रों और शीतलहर प्रभावित इलाकों में।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments