Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन छात्रों को नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए नई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब जो छात्र नियमित रूप से स्कूल नहीं आएंगे, उनकी छात्रवृत्ति काट दी जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि अब केवल उन छात्रों को दी जाएगी जो समय पर उपस्थित रहते हैं। इसके साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चे की छुट्टी के लिए वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजना अनिवार्य होगा। बिना सूचना के अनुपस्थिति को गैरहाजिर माना जाएगा।

सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास के तहत प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है। उच्चाधिकारी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में पाया गया कि कई स्कूलों में छात्रों की दैनिक उपस्थिति कम है, जो सीखने के परिणामों में गिरावट का प्रमुख कारण है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय करें। किसी भी छात्र को बिना औपचारिक आवेदन अनुपस्थित नहीं माना जाएगा। यदि कोई छात्र लगातार तीन दिन बिना सूचना के अनुपस्थित रहता है, तो कक्षा अध्यापक को माता-पिता/अभिभावक से संपर्क करना होगा और प्राप्त जानकारी स्कूल रिकॉर्ड में दर्ज करनी होगी।

यदि कोई छात्र सात दिन तक लगातार अनुपस्थित रहता है, तो उसकी जानकारी एमआईएस पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। दस दिन से अधिक अनुपस्थिति वाले छात्रों के नाम को ड्रॉपआउट कैटेगरी में अलग रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। इसके बाद स्कूल स्तर पर ऐसे छात्रों को वापस स्कूल लाने के प्रयास किए जाएंगे।

Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान Read More Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

यदि लंबी गैरहाजिरी के कारण किसी छात्र का नाम कट चुका हो और वह पुनः प्रवेश के लिए आवेदन करता है, तो उसे बिना किसी शुल्क के तुरंत प्रवेश दिया जाएगा। स्कूलों को किसी भी छात्र के प्रवेश में अनावश्यक विलंब न करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

द्वारका में चेन स्नैचिंग का सनसनीखेज खुलासा Read More द्वारका में चेन स्नैचिंग का सनसनीखेज खुलासा

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें