Cyclone Alert: सावधान! आ रहा है चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Cyclone Alert: तटीय श्रीलंका और दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान दित्वा बन रहा है, जिसकी वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और 30 नवंबर की सुबह तक यह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंच जाएगा। इसी कारण 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत के तटीय जिलों पर इसका सबसे अधिक असर रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 28 से 30 नवंबर के बीच तटीय तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी और कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 30 नवंबर को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश होने की आशंका है।

चक्रवात दित्वा के प्रभाव से दक्षिण के अन्य राज्यों में भी मौसम बिगड़ सकता है। 28 और 29 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 29 से 30 नवंबर के बीच भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 नवंबर को तेलंगाना में भी मौसम खराब रहेगा। साथ ही, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 नवंबर को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म! इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त Read More PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म! इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

उधर, देश के उत्तरी हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पारा 6 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में भी तापमान इसी स्तर पर रहा। मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश के नौगांव में 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स Read More Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Rule Change: आज से बदले कई बड़े नियम, जानें क्या पड़ेगा असर Read More Rule Change: आज से बदले कई बड़े नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments