बिहार में नीतीश सरकार द्वारा चीनी मिलों को खोलने एवं चालू करने का निर्णय ऐतिहासिक कदम - प्रमोद पटेल प्रदेश महासचिव

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
गोपालगंज, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सह सिवान जिला संगठन प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल ने गुरुवार को कहा कि बिहार में नीतीश सरकार ने नौ पुरानी चीनी मिलों को पुनः स्थापित करने और 25 नई चीनी मिलों को बिहार में चरणबद्घ तरीके से स्थापित करने का  लिया गया निर्णय ऐतिहासिक और साहसिक कदम है!
 
श्री पटेल कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सरकार नीति निर्धारण और विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन भी कर दिया है, जिला संगठन प्रभारी श्री पटेल ने कहा कि बहुत जल्द सिवान, गोपालगंज सहित बिहार की बंद सभी चीनी मिलें चालू होंगी और नई चीनी मिलों की स्थापना की जायेगी जिससे बिहार में लोगों को नौकरी एव्ं रोजगार के  अवसर प्राप्त होगा अब बिहार के लोग बाहर नही जायेंगे!

About The Author

Post Comments

Comments