बस्ती शहर में धड़ल्ले से आ रहा प्रतिबन्धित मांस, जानकारी के बावजूद कोतवाली पुलिस निष्क्रिय

बस्ती शहर में धड़ल्ले से आ रहा प्रतिबन्धित मांस, जानकारी के बावजूद कोतवाली पुलिस निष्क्रिय

बस्ती। बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर में प्रतिबन्धित मांस के आमद की खबर है। अक्सर बंद गाड़ियों में प्रतिबन्धित मांस आता है और गांधीनगर से सटे मोहल्ले में उतारकर कुछ गिने चुने स्थानों से उसकी बिक्री की जाती है। यहां योगी सरकार के सख्ती का कोई असर नही है। नाम न छापने की शर्त पर बताया गया कि रामप्रसाद की गली व तुरकहिया मोहल्ले में अंदर प्रतिबन्धित मांस गाड़ी से उतारा जाता है। 
 
सूत्रों की मानें तो काले शीशे के भीतर यह काला कारोबार जारी है। मजे की बात है कि गांधीनगर पुलिस चौकी और कोतवाली को इसकी भनक तक नहीं। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी ने बाकायदा फोन करके कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी और आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होने कुछ फोटोग्राफ भी वाट्सएप पर उपलब्ध कराया। लेकिन कोतवाल ने एक कान से सुना और दूसरे कान से निकाल दिया। ऐसे गंभीर मामले हाशिये पर हैं जो सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पुलिस कितनी गंभीर है। सूत्र यहां तक बताते हैं कि कई बार बंद गाड़ियों से खून टपकते देखा गया है।
 
किसके संरक्षण में यह कारोबार चल रहा है, एक गंभीर सवाल है। इससे पहले की मामला गंभीर हो जाये कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्यवाही करनी चाहिये जिससे अवांछित गतिविधियों पर रोक लग सके। ताजा जानकारी के अनुसार भाजपा नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी ने पुलिस कप्तान से मिलकर उपरोक्त आशय का एक पत्र देकर अविलम्ब ठोस कदम उठाने को कहा है। पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीर मानते हुये कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। जांच करके दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसके लिए अधिकतर टीम लगाई जा चुकी है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel