Bhojpuri Song: काजल राघवानी के नए गाने ने मचाया तहलका, ‘सर्दी से कापा तानी’ हुआ पूरा हिट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की फेमस अभिनेत्री काजल राघवानी अपने फैंस के लिए एक बार फिर नया म्यूजिक सरप्राइज लेकर आई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए गाने ‘सर्दी से कापा तानी’ की रिलीज़ का ऐलान किया, और देखते ही देखते यह गाना इंटरनेट पर वायरल होने लगा। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स की बौछार हो रही है।

गाने में काजल राघवानी के साथ सुमित सिंह चंद्रवंशी भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज और सुमित सिंह चंद्रवंशी ने अपनी आवाज़ दी है। गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने खुद लिखे हैं, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। म्यूजिक में देसी अंदाज और पारंपरिक भोजपुरी फ्लेवर की झलक साफ दिखाई देती है।

सोनांचल कप वाराणसी रेलवे ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को दी मात, वत्सल यादव बने मैन ऑफ द मैच Read More सोनांचल कप वाराणसी रेलवे ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को दी मात, वत्सल यादव बने मैन ऑफ द मैच

‘सर्दी से कापा तानी’ में कहानी का अंदाज मजेदार और रिलेटेबल है। गाने में काजल हंसी-मजाक और हल्की नोकझोंक के अंदाज में शिकायत करती हैं कि पति के होते हुए भी वह “सर्दी से कांप” रही हैं। वहीं, पति का किरदार निभा रहे सुमित कभी नशे में तो कभी उन्हें नजरअंदाज करते हुए दिखते हैं। इस मजेदार अंदाज ने गाने को खासकर ठंड के मौसम में हर कपल के लिए मनोरंजक बना दिया है।

सोनांचल कप लखनऊ की रोमांचक जीत, मुगलसराय टूर्नामेंट से बाहर Read More सोनांचल कप लखनऊ की रोमांचक जीत, मुगलसराय टूर्नामेंट से बाहर

वहीं, काजल राघवानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम विवाह’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अरविंद अकेला कल्लू के साथ दिखाई देगी। फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव कर रहे हैं और इसे रोशन सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सोनांचल कप रोमांचक मुकाबले में सोनभद्र एलेवन ने नाइन स्टार ओबरा को 1 रन से दी शिकस्त Read More सोनांचल कप रोमांचक मुकाबले में सोनभद्र एलेवन ने नाइन स्टार ओबरा को 1 रन से दी शिकस्त

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments