Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह और शाम की सर्द हवाएं तेज ठिठुरन का एहसास करा रही हैं। इसके साथ ही राजधानी में बढ़ता प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 24-25°C और न्यूनतम तापमान 9-12°C के बीच रह सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

दिल्ली ही नहीं, उत्तर भारत के अन्य राज्यों—यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भी सर्दी बढ़ने लगी है। गुरुवार को ठंड का असर और तेज महसूस होगा। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में केवल मामूली उतार-चढ़ाव की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर में हड्डियां जमा देने वाली ठंड

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान माइनस 3.9°C तक गिर गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी और 10 दिसंबर तक गलन वाली ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान तापमान माइनस 3.9°C से भी नीचे जा सकता है। कश्मीर घाटी में अब तक की यह सबसे ठंडी रात रही है।

मदुरीपथार फॉरेस्ट रिज़र्व में लगी भीषण आग Read More मदुरीपथार फॉरेस्ट रिज़र्व में लगी भीषण आग

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

Federation of Central Universities Staff (FOCUS) के राष्ट्रीय सचिव पद पर देवाशीष चक्रवर्ती मनोनीत Read More Federation of Central Universities Staff (FOCUS) के राष्ट्रीय सचिव पद पर देवाशीष चक्रवर्ती मनोनीत

नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में 27 और 28 नवंबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है।

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 हिरासत में Read More Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 हिरासत में

पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

तेजी से गिरते तापमान के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जल्द बर्फबारी हो सकती है।

देहरादून, नैनीताल, मसूरी समेत कई जगहों पर तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने इस बार कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments