Haryana: हरियाणा में नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख़्ती, DGP ने जारी किए ये आदेश
Haryana News: हरियाणा पुलिस अब नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी प्रमुख टोल प्लाज़ाओं पर पुलिसकर्मियों को अल्को-सेन्सर और ई-चालान मशीनों के साथ तैनात किया गया है, ताकि मौके पर ही जांच कर नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
DGP ओ.पी. सिंह के आदेश पर सख़्ती
राज्य के DGP ओ.पी. सिंह द्वारा जारी निर्देशों के तहत यह अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हाल के वर्षों में नशे में गाड़ी चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। ऐसे में इस विशेष कार्रवाई से एक्सीडेंट रेट को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments