Ravi Dahiya: हरियाणा के ओलिंपिक मेडलिस्ट रवि दहिया 30 नवंबर को बंधेंगे शादी के बंधन में, जानें कौन बनेगी दुल्हनिया

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Ravi Dahiya: टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया अब अपने जीवन के नए अध्याय की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। सोनीपत के नाहरी गांव के इस रेसलर की 29 नवंबर 2025 को जिले के बिलबिलान गांव की रिचा से सगाई होगी, जबकि शादी का समारोह 30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

हल्दी से शुरू होंगी पारंपरिक रस्में

24 नवंबर से हल्दी की रस्म के साथ शादी की पारंपरिक रस्में शुरू होंगी। सगाई समारोह में केवल दोनों परिवारों के चुनिंदा सदस्य शामिल होंगे। शादी के मेहमानों में अधिकांश देश और विदेश के पहलवान होंगे। उनके लिए देसी घी के व्यंजन और 100% शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

Read More सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

रिश्ता 26 अक्टूबर को तय हुआ

धेमाजी जिले में मुख्यमंत्री हीमंत बिस्वा शर्मा की जन आशीर्वाद यात्रा Read More धेमाजी जिले में मुख्यमंत्री हीमंत बिस्वा शर्मा की जन आशीर्वाद यात्रा

रवि दहिया का रिश्ता 26 अक्टूबर 2025 को बिलबिलान गांव की रिचा के साथ तय हुआ। रिचा एक किसान परिवार से हैं और प्राइवेट स्कूल चलाती हैं। ग्रेजुएशन के बाद वे एमए इंग्लिश की पढ़ाई कर रही हैं। उनके सीधे-सादे स्वभाव और पढ़ाई के प्रति समर्पण के कारण वे अपने गांव और समाज में अच्छी पहचान रखती हैं।

केवल नाम का 'आदर्श गांव'! 2023-24 में 40 लाख स्वीकृत गांव सभा में लेकिन आज तक कार्य अधूरा, ज़मीनी विकास शून्य Read More केवल नाम का 'आदर्श गांव'! 2023-24 में 40 लाख स्वीकृत गांव सभा में लेकिन आज तक कार्य अधूरा, ज़मीनी विकास शून्य

मांग भराई में परिवार ने भाग लिया

रवि की दादी सावित्री देवी ने बताया कि रिश्ता उनके भांजे जगदीश (गोहाना के आंवली गांव निवासी) ने करवाया। परिवार की सहमति के बाद 26 अक्टूबर को रवि के परिवार के 16 सदस्य बिलबिलान गांव पहुंचे और रिचा की मांग भराई की रस्म पूरी की।

दादी और मां की प्रेरणा से रवि ने हां कहा

शुरुआत में रवि ने शादी से साफ मना कर दिया था, लेकिन मां उर्मिला और दादी ने समझाया कि "बेटा अब उम्र हो गई है।" इसके बाद रवि ने कोई विरोध नहीं किया।

शादी की तैयारी में रवि भी शामिल

रवि की उम्र 25 वर्ष है, जबकि रिचा उनसे दो साल छोटी हैं। शांत और शर्मीले रवि इन दिनों शादी की शॉपिंग में भी शामिल हैं, लेकिन अपनी ड्रेस को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। जब परिवार ने पूछा कि कौन-सी ड्रेस खरीदी है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “शादी वाले दिन ही देख लेना।”

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार