New Expressway: इन 6 राज्यों के लोगों के लिए बड़ी राहत, जल्द शुरू होगा ये एक्सप्रेसवे

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Expressway: देश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-मुंबई सुपरएक्सप्रेसवे जल्द ही आम जनता के लिए पूरी तरह खुलने जा रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार, एक्सप्रेसवे का 80% से अधिक हिस्सा पहले ही तैयार हो चुका है और केवल महाराष्ट्र और गुजरात बॉर्डर के दो सेक्शन का काम अभी चल रहा है। मंत्रालय का अनुमान है कि दिसंबर तक पूरा एक्सप्रेसवे आम यात्रियों के लिए चालू हो जाएगा, जिससे लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेन की बजाय सड़क मार्ग का विकल्प मिलेगा।

इस सुपरएक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1386 किलोमीटर है और इसे नौ फेज में बनाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे हरियाणा के सोहना से शुरू होकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र तक जाएगा। इससे छह राज्यों के कई प्रमुख शहरों का आवागमन तेज, सुविधाजनक और सुरक्षित होगा।

कुछ सेक्शन पहले ही यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं। दिल्ली से दौसा-सवाई माधोपुर (293 किमी) और झलावर-रतलाम-मध्य प्रदेश/गुजरात बॉर्डर (245 किमी) फेज ट्रैफिक के लिए चालू हैं। दिसंबर तक बाकी के सेक्शन जैसे जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से सूरत, सूरत से विरार-मुंबई, भरूच से सूरत, मध्य प्रदेश बॉर्डर से गुजरात और सवाई माधोपुर से झालावार भी तैयार हो जाएंगे।

इस परियोजना से दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, जयपुर, अजमेर, किशनगढ़, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर और सूरत सहित कई शहरों के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में समय और ऊर्जा बचाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, यह व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक साबित होगी।

बरौंधा पावर हाउस से आने वाली विद्युत आपूर्ति व्यवस्था हुआ ध्वस्त 3 दिन से लगातार ड्रामडगंज फीडर पर नहीं चालू हुआ लाइट।  Read More बरौंधा पावर हाउस से आने वाली विद्युत आपूर्ति व्यवस्था हुआ ध्वस्त 3 दिन से लगातार ड्रामडगंज फीडर पर नहीं चालू हुआ लाइट। 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments