Haryana: हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी, रोहित गोदारा गैंग के दो कुख्यात सदस्य गिरफ्तार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ चल रही सघन कार्रवाई में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष कार्य बल (STF) गुरुग्राम की टीम ने रोहित गोदारा गैंग के दो सक्रिय सदस्यों नरेश कुमार और संजय उर्फ संजीव, दोनों निवासी गांव सैदपुर, जिला नारनौल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले 11 महीनों से फरार थे और प्रत्येक पर 5,000 रुपए का इनाम घोषित था।

अदालत परिसर में किया था जानलेवा हमला

5 दिसंबर 2024 को नारनौल अदालत परिसर में दोनों आरोपियों ने विरोधी गैंग के सदस्य अमित पुत्र सत्यपाल (निवासी सुराणी, जिला महेंद्रगढ़) पर जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद आरोपी लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचते रहे।

Haryana: हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता  Read More Haryana: हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

STF गुरुग्राम की टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर 9 नवंबर 2025 को दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को एसटीएफ इकाई बहादुरगढ़ के हवाले कर दिया गया है।

Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ा तापमान, फसलों पर दिखने लगा असर Read More Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ा तापमान, फसलों पर दिखने लगा असर

दोनों के खिलाफ दर्ज कई आपराधिक मुकदमे

Haryana Weather: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में घना कोहरा Read More Haryana Weather: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में घना कोहरा

पुलिस के अनुसार आरोपी संजय उर्फ संजीव के खिलाफ लगभग 10 मुकदमे, जबकि नरेश कुमार के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पर संगठित अपराध, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों के आरोप हैं।

इस मामले में थाना शहर नारनौल (जिला महेंद्रगढ़) में एफआईआर संख्या 544/2024 दर्ज की गई है, जो धारा 109(1), 126, 191(2), 191(3), 61 बी.एन.एस. के तहत पंजीकृत है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार