Highway Milestone: सड़क किनारे क्यों लगे होते हैं अलग-अलग रंग के माइलस्टोन? जानें क्या है इनका मतलब

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Highway Milestone: हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कई ऐसी चीज़ों को देखते हैं जिन पर शायद कभी ध्यान नहीं देते। उन्हीं में से एक हैं – सड़क किनारे लगे रंग-बिरंगे माइलस्टोन, यानी मील का पत्थर। आपने कभी गौर किया है कि ये माइलस्टोन पीले, हरे, नारंगी या फिर सफेद-काले रंग के क्यों होते हैं?

क्या ये सिर्फ दिखने के लिए होते हैं या इनका कोई खास मतलब भी होता है? आइए जानिए इन अलग-अलग रंगों के पत्थरों का क्या संकेत होता है और ये किस तरह की सड़कों से जुड़े होते हैं-

पीले रंग का माइलस्टोन

अगर आप किसी सड़क पर सफर कर रहे हैं और वहां पीले रंग का माइलस्टोन दिखाई दे, तो समझ लीजिए कि आप नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर चल रहे हैं। इन सड़कों का निर्माण और देखरेख नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) करती है। ये हाईवे राज्य से दूसरे राज्य को जोड़ते हैं। माइलस्टोन पर आमतौर पर जगह का नाम और दूरी लिखी होती है।

हरे रंग का माइलस्टोन

अगर माइलस्टोन पर हरी पट्टी दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि आप राज्य राजमार्ग (State Highway) पर हैं। इन सड़कों की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकार की होती है। यह आमतौर पर एक जिले से दूसरे जिले को जोड़ने का काम करती हैं। इनके जरिए स्थानीय स्तर पर यातायात सुगम बनाया जाता है।

Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

काले, सफेद या नीले रंग का माइलस्टोन

जब माइलस्टोन का रंग काला-सफेद या नीला होता है, तो आप किसी शहरी इलाके या जिले की सड़कों पर चल रहे होते हैं। इन सड़कों की देखरेख नगर निगम या स्थानीय प्रशासन करता है। इन्हें जिला सड़कें भी कहा जाता है और ये एक जिले के अंदर कनेक्टिविटी देने के लिए होती हैं। वर्तमान में भारत में जिला सड़कों की लंबाई 6.32 लाख किमी है, जिनमें से केवल 14.80% पक्की सड़कों के रूप में विकसित हैं।

Punjab Budget: इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये Read More Punjab Budget: इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

नारंगी रंग का माइलस्टोन

नारंगी पट्टी वाले माइलस्टोन का मतलब होता है कि आप अब ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। ये माइलस्टोन विशेष तौर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों पर दिखते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य गांवों को शहरों या कस्बों से जोड़ना होता है।

Read More सीजेएआर ने मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों द्वारा राज्य प्रायोजित यात्राओं पर चिंता जताई

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments