जिला जज ने सिविल न्यायालय का किया औचक निरीक्षण 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। जिला जज राजीव कमल पाण्डेय ने सोमवार को स्थानीय वाह्य न्यायालय सीनियर डिवीजन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण को पहुंचे जिला जज से अधिवक्ताओ ने भी शिष्टाचार भेंट कर उन्हें विभिन्न समस्याओ का मांग पत्र सौंपा। जिला जज राजीव कमल पाण्डेय दोपहर अचानक दीवानी अदालत का निरीक्षण करने आ पहुंचे। सीजेएम कुमुद उपाध्याय के साथ उन्होने न्यायालय कक्षों का निरीक्षण किया। जिला जज राजीव ने वाद पत्रावलियों के रखरखाव को भी देखा। वही उन्होने न्यायिक मामलो के निस्तारण की प्रगति की भी जानकारी ली। जिला जज ने न्यायालय परिसर मे साफ सफाई पर विशेष जोर दिया।
 
वहीं उन्होने न्यायिक वातावरण को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए बार और बेंच के समन्वय पर भी खासा जोर दिया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी महेश तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज पाण्डेय एवं ऑल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के संयुक्त नेतृत्व में अधिवक्ताओ ने जिला जज को बुकें भेंट कर सम्मानित किया। अधिवक्ताओं ने जिला जज को तीन सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। इसमें लालगंज दीवानी न्यायालय के अपर जिला जज न्यायालय में वादों को दायर करने, लीलापुर, सांगीपुर एवं संग्रामगढ़ थानो के क्षेत्राधिकार प्रदान किये जाने और पुरानी पत्रावलियों की भी सुनवाई यहां कराये जाने को लेकर जिला जज से अनुरोध किया।
 
निरीक्षण के दौरान लालगंज के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट विराटमणि त्रिपाठी एवं सिविल जज डा0 के0 मल्लिकार्जुन ने जिला जज को न्यायिक मामलो से सम्बन्धित जानकारियां प्रदान की। अधिवक्ताओं की ओर से ज्ञापन देने वालों में उमेश नारायण तिवारी, रमेश पाण्डेय, आशुतोष सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, शशि शेखर पाण्डेय, जान्हवी प्रताप सिंह, अजय यादव आदि अधिवक्ता रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार