Haryana: हरियाणा के DGP ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन लोगों की अब नहीं खैर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के डीजीपी ने प्रदेश में जनवरी से अक्टूबर तक हुए लगभग 4,000 सड़क हादसों में मौतों के आंकड़े को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने सभी चौकी इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, एसएचओ और डीएसपी को निर्देश दिए हैं कि वे ब्लाइंड स्पॉट और एक्सीडेंट हॉटस्पॉट की पहचान करें और उन जगहों पर दुर्घटनाओं के कारणों को दूर कराएं।

डीजीपी ने अपने पत्र में कहा कि यह एक मानव-निर्मित आपदा है जिसे उचित प्रयास से कम किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क पर खड़ी टूटी-फूटी गाड़ियों को तुरंत हटाया जाए और यदि तत्काल हटाना संभव न हो तो रिफ्लेक्टिव टैप वाले कोन लगाए जाएं।

इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पंद्रह से बीस दिन के लिए जेल भेजने, ओवर स्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई करने और ट्रक ऑपरेटरों को प्रशिक्षित ड्राइवर एवं पर्याप्त आराम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा में लापरवाही करने वालों तक जांच की आंच पहुंचना चाहिए ताकि हादसों को कम किया जा सके।

WhatsApp Image 2025-11-10 at 13.11.49_04c170cf

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान  Read More Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार