फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

Haryana: हरियाणा के इस जिले में चलेगी 5 नई इलेक्ट्रिक बसें, जान लें पूरा रूट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Electric Buses: हरियाणा का अंबाला जिला तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। जहां एक ओर शहर में नए भवनों का निर्माण कार्य जोरों पर है, वहीं दूसरी ओर वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें (Electric AC Buses) अब शहरवासियों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। लोगों की मांग को देखते हुए अंबाला रोडवेज ने लोकल रूट पर पांच नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया है।

अंबाला डिपो में अब 15 ई-बसें

पहले अंबाला डिपो में 10 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही थीं, लेकिन अब पांच नई बसों के जुड़ने के बाद इनकी संख्या 15 हो गई है। यह कदम न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा प्रयास भी है। इन बसों के जरिए अब अंबाला की लोकल परिवहन सेवा को पूरी तरह वातानुकूलित और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा रहा है।

बस्ती में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला Read More बस्ती में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

23 नए बस क्यू शेल्टर का निर्माण शुरू

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्वर्णिम व मंगलमयी प्रभात बेला में योग शिक्षक सुनील कुमार भगत ने कराया योगाभ्यास Read More 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्वर्णिम व मंगलमयी प्रभात बेला में योग शिक्षक सुनील कुमार भगत ने कराया योगाभ्यास

पहले यात्रियों को बसों का इंतजार खुले में करना पड़ता था, लेकिन अब अंबाला प्रशासन ने लोकल बस रूटों पर 23 आधुनिक बस क्यू शेल्टर (Bus Queue Shelters) बनाने का काम शुरू किया है। इन शेल्टरों में बैठने की व्यवस्था, बिजली और लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि यात्रियों को बारिश या धूप में असुविधा न हो।

चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद और बोलेरो के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार Read More चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद और बोलेरो के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रोडवेज जीएम ने दी जानकारी

अंबाला रोडवेज के जीएम अश्वनी कुमार डोगरा ने बताया कि लोकल रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अंबाला रोडवेज द्वारा किया जा रहा है। पहले 10 इलेक्ट्रिक बसें चल रही थीं, अब 5 नई बसें शामिल की गई हैं। इससे यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि शहर के कुछ छोटे रूटों पर मिनी बसें भी संचालित की जा रही हैं।

25 साल बाद शुरू हुई लोकल बस सेवा

अंबाला में लोकल बस सेवा करीब 25 साल बाद दोबारा शुरू की गई थी। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बीते वर्ष 1 नवंबर को 10 मिनी बसों के साथ इस सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद 26 जनवरी 2025 को 5 इलेक्ट्रिक एसी बसें शामिल की गईं और फिर 5 जून 2025 को 5 और बसें जोड़ी गईं। अब 5 नई बसों के साथ अंबाला की लोकल परिवहन सेवा में कुल 15 ई-बसें हो चुकी हैं।

इन रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

अंबाला शहर में लोकल ई-बसें निम्नलिखित रूटों पर संचालित की जा रही हैं:

अंबाला शहर अंबाला कैंट

अंबाला शहर सुभाष पार्क नन्हेड़ा

अंबाला शहर महेशनगर बब्याल बोह

अंबाला शहर डिफेंस कॉलोनी कलरहेड़ी पंजोखरा साहिब

अंबाला शहर शास्त्री कॉलोनी शाहपुर मोहड़ी बलदेव नगर एमएम अस्पताल

अंबाला शहर करधान ब्राह्मण माजरा

अंबाला शहर दुखेड़ी मोहड़ा बड़ौला मालवा

पर्यावरण और यात्रियों दोनों को लाभ

अंबाला में बढ़ती ई-बसों की संख्या से एक ओर कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर यात्रियों को आरामदायक, सस्ती और प्रदूषण-मुक्त यात्रा का अनुभव मिलेगा। यह कदम अंबाला को हरियाणा के पहले हरित परिवहन शहरों में शामिल करने की दिशा में अहम साबित होगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार