नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, पटवारी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Haryana News: हरियाणा में पलवल विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी नवीन डागर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पलवल शहर में तैनात था और स्यारौली गांव का निवासी है। फिलहाल एसीबी की टीम मौके पर ही आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सल्लागढ़, पलवल निवासी मुकेश ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि पटवारी ने उसके प्लॉट की पुरानी म्यूटेशन चढ़ाने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच सौदा तय हुआ और रकम घटाकर 30 हजार रुपये कर दी गई। विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर पटवारी को 30 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
इस कार्रवाई के बाद आसपास के अन्य पटवारी कार्यालयों से कर्मचारी गायब बताए जा रहे हैं, जिससे कामकाज के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments