नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana: हरियाणा में वीटा ने घी के रेट में की बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ गए दाम
Haryana Vita Ghee: हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन (HDDFC) ने वीटा घी की दरों में तुरंत 20 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की है। सीजीएम और मैनेजिंग डायरेक्टर के अनुसार, यह वृद्धि घी के सभी प्रकार और पैकिंग पर लागू होगी और एमपीसीएस को होने वाली बिक्री सहित सभी बिक्री पर लागू होगी।
हाल ही में वीटा घी की कीमतों में यह बदलाव 22 सितंबर को जीएसटी में कटौती के बाद घटाई गई कीमतों के स्तर के बाद आया है। अब एक लीटर घी का पैक 630 रुपए में उपलब्ध होगा, जो पहले 610 रुपए था। वहीं, 15 लीटर के टिन की कीमत में 290 रुपए की वृद्धि हुई है, जिससे यह जीएसटी कटौती से पहले के स्तर के करीब पहुंच गया है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments