क्रिकेटर शेफाली वर्मा से मिलेंगे सीएम नायब सिंह सैनी, मिल सकती है ये बड़ी नौकरी! 

SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

भारत को वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला क्रिकेटरों को कई राज्यों ने कैश प्राइज देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अभी हरियाणा सरकार की ओर से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है। 

WhatsApp Image 2025-11-07 at 7.39.28 AM

दरअसल, महिला क्रिकेट वर्ड कप के फाइनल में अहम भूमिका निभा मैन ऑफ द मैच बनी शेफाली वर्मा हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है। खबरों की मानें, तो हरियाणा में खेल पॉलिसी की करें तो - उसमें क्रिकेट वर्ल्ड में मेडल जीतने पर नौकरी और कैश अवार्ड का प्रावधान है।

कहा जा रहा है कि पॉलिसी के अनुसार आईसीसी या बीसीसीआई की ओर से आयोजित इंटरनेशनल, डोमेस्टिक टेस्ट - व वनडे मैच में मेडल जीतने पर ही ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनेंगे, जिससे खिलाड़ी की नौकरी मिलती है। 

Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल Read More Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल

ऐसे में वर्ल्ड कप जीतने वाली शेफाली सरकार की 2018 की खेल पॉलिसी के अनुसार ग्रुप-बी की नौकरी की हकदार है।

Haryana: हरियाणा में 9 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें पूरा मामला Read More Haryana: हरियाणा में 9 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें पूरा मामला

सीएम नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा को दिया न्योता

Haryana Budget: हरियाणा में बनाए जाएंगे 21 नए खेल स्टेडियम, सीएम सैनी ने की घोषणा Read More Haryana Budget: हरियाणा में बनाए जाएंगे 21 नए खेल स्टेडियम, सीएम सैनी ने की घोषणा

खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्रिकेटर शेफाली वर्मा से फोन पर बधाई दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे बिहार चुनाव में व्यस्त थे। सीएम ने शेफाली को परिवार समेत चंडीगढ़ आने का न्योता दिया है। उनके पिता से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की। शेफाली और उनका परिवार 12 नवंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

कई राज्य कर चुके कैश अवॉर्ड देने की घोषणा 

खबरों की मानें, तो उत्तराखंड सरकार क्रिकेटर स्नेहा राणा के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा कर चुकी है। वहीं हिमाचल सरकार ने रेणुका को एक करोड़ और महाराष्ट्र सरकार ने स्मृति, जेमिमा व राधा को 2.25 करोड़ देने का ऐलान कर चुकी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार क्रांति गौड को एक करोड़ रुपए कैश देने की घोषणा कर चुकी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें