प्रयागराज के पत्रकार स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण सिंह के परिवार की आर्थिक सहायता जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन द्वारा की गई
संवाददाता रोशनी सोनकर
लखनऊ। राजधानी लखनऊ/प्रयागराज आज दिनांक ३ नवंबर दिन सोमवार को जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, के नेतृत्व में उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पाण्डेय, संरक्षक सदस्य विवेक विश्व पाण्डेय, उप प्रचार मंत्री सैय्यद फैजान उर्फ इकबाल ने प्रयागराज में पत्रकार स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण के पीड़ित परिवार से मिलकर, पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह की हुई
निर्मम हत्या मामले में शासन प्रशासन से उचित कार्यवाही करवाने की मांग साथ ही संगठन की तरफ से आर्थिक सहयोग राशि मृतक पत्रकार के पुत्र को सौंपी गई। इस अवसर पर प्रयागराज के पत्रकार साथी सुशांत त्रिपाठी समेत अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Comments