Haryana: हरियाणा सरकार ने दीपावली पर बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, किया ये बड़ा ऐलान
चंडीगढ़ 17 अक्टूबर- हरियाणा सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर प्रदेश के बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य पात्र लाभार्थियों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि की घोषणा की है। पेंशन राशि को 3000 रुपये से बढ़ाकर 3200 रुपये प्रतिमाह किया गया है। यह निर्णय दीपावली के पावन पर्व पर सरकार की ओर से एक विशेष तोहफे के रूप में लिया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस वृद्धि को दीपावली का तोहफा बताते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर बुजुर्गों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार तीव्र गति से विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। पेंशन में यह वृद्धि न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, बल्कि बुजुर्गों और महिलाओं के चेहरों पर दीपावली की दोगुनी खुशी और चमक लाएगी।
यह कदम हरियाणा सरकार के जनकल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है। दीपावली के इस पावन अवसर पर सरकार का यह निर्णय प्रदेश के लाखों लाभार्थियों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments