Haryana: हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Cabinet Merting: हरियाणा कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शाम चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर होने जा रही है। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी राज्य स्तरीय रैली से ठीक पहले हो रही है, जिससे इसके महत्व को लेकर राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई योजनाओं और विकास संबंधी एजेंडों को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा आज विधायक दल की बैठक और मंत्रियों के साथ रात्रि भोज में भी राज्य की राजनीतिक व प्रशासनिक रणनीति पर चर्चा की संभावना है।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार के मौजूदा कार्यकाल का एक साल पूरा होने के अवसर पर 17 अक्टूबर को सोनीपत के राई में राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे और प्रदेशवासियों को कई योजनाओं की सौगात देंगे। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं।

स्व0 उमा शंकर जी की पंचमी पुण्यतिथि पर 28 अप्रैल को होगा भव्य धार्मिक, सामाजिक एवं भक्ति कार्यक्रम। Read More स्व0 उमा शंकर जी की पंचमी पुण्यतिथि पर 28 अप्रैल को होगा भव्य धार्मिक, सामाजिक एवं भक्ति कार्यक्रम।

गरीबों को मिलेगा घर

सरकारी सूत्रों की मानें तो 17 अक्टूबर को दो बड़ी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 25,000 प्लॉट और 7,000 से अधिक फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। ये फ्लैट विभिन्न शहरों में प्राइवेट डेवलपर्स द्वारा बनाए गए हैं। योजना का उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है।

रोड एक्सीडेंट में राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव का निधन Read More रोड एक्सीडेंट में राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव का निधन

दिल्ली-कटरा हाईवे का उद्घाटन भी संभावित

पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान दिल्ली-कटरा हाईवे का उद्घाटन भी संभावित है। यह परियोजना उत्तर भारत के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। इसके अलावा भी करोड़ों रुपये की अन्य विकास योजनाओं की सौगात दिए जाने की संभावना है।

स्कूलों में खेल मैदान का है घोर अभाव Read More स्कूलों में खेल मैदान का है घोर अभाव

सुरक्षा और रूट प्लान को लेकर सीएम के निर्देश

सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध और समन्वित तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने उद्घाटन और शिलान्यास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments