नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का निधन, सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में कर चुके अभिनय
पंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का गुरुवार को दुखद निधन हो गया। बताया गया है कि उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा आया। उस वक्त वह मसल्स संबंधी एक ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। वरिंदर जालंधर के रहने वाले थे और लगभग 40 वर्ष के थे।
वरिंदर घुम्मन एक पेशेवर बॉडी बिल्डर होने के साथ-साथ अभिनेता भी थे। उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में अभिनय किया था। अपने बॉडीबिल्डिंग करियर में उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब भी अपने नाम किया था। खास बात यह थी कि वह पूरी तरह शाकाहारी बॉडी बिल्डर थे, जो उन्हें एक अलग पहचान देता था।
निधन से लगभग 6 दिन पहले, वरिंदर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था "किस्मत में लिखे पर किसी का ज़ोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और।"
उनकी यह पोस्ट अब लोगों के बीच एक गहरा संदेश छोड़ गई है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments