बादशाही सब स्टेशन 33/11 केवी में तकनीकी ख़राबी से बिजली आपूर्ति ठप

दो- दो घण्टे के रोस्टर के हिसाब से फीडरों को दे रहे है आपूर्ति 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

खेतासराय, लपरी, मानीकला और पिलकक्षा फ़ीडर प्रभावित

खेतासराय(जौनपुर)। शाहगंज डिवीजन के बादशाही विधुत उपकेन्द्र 33/11 केवी के मशीन में रविवार को आई तकनीकी ख़राबी के चलते बिजली बेपटरी हो गई है । निगम चारो फीडरों को बारी-बारी दो-दो घण्टे की आपूर्ति मुहैया करा रहा है । जिससे तकरीबन 100 से अधिक गांव की आपूर्ति प्रभावित हो गई है । निगम दूसरे दिन भी टेक्नीशियन नही बुला सकी ।विभाग कल तक आपूर्ति सही करने का दावा कर रहा है ।
 
उक्त उपकेंद्र से लपरी, मानीकला,पिलकक्षा और खेतासराय (ग्रामीण) फ़ीडर से क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है ।  रविवार की शाम 5:30 बजे पिलकक्षा फ़ीडर की ट्राली मशीन में टेक्निकल ख़राबी के कारण ब्रेक हो गई । सब स्टेशन ऑपरेटर और स्थानीय कर्मियों ने ठीक करने की कोशिश की लेकिन सफ़लता नही मिली । निगम ने इसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाला है । अधिशासीय अभियंता अमित कुमार धर्मा के निर्देश पर निगम बारी-बारी दो-दो घण्टे सम्बंधित फीडरों को बिजली उपलब्ध करा रहा है । 
 
उपकेंद्र में तकनीकी ख़राबी के चलते दर्जनों गांव के लोग बिजली का दंश झेलने को मजबूर है ।  मनेछा, युनुसपुर, गुरैनी, मानीकला, अर्जनपुर, भुड़कुड़हा, समदहां, लपरी, जमदहा, कासिमपुर, शाहापुर, तारगहना, झाँसेपुर, सलरापुर, दण्डसौली समेत सौ से अधिक गांव आपूर्ति ध्वस्त हो गई है । 
 
बादशाही उपकेंद्र 33/11 केवी की मशीन में पिलकक्षा फ़ीडर की ट्राली ख़राब हो गई है । वाराणसी से टेक्नीशियन को बुलाया गया है । कल तक सुधार होने की उम्मीद है । रोस्टर में सभी फीडरों को दो- दो घण्टे आपूर्ति प्रोवाइड की जा रही है । 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें