नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा को लेकर ग्राम प्रधान ने एसडीएम से की शिकायत
बरेली/क्योलड़िया । विकासखंड भदपुरा की ग्राम पंचायत भौआ बाजार में कुछ गांव के ही लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है जिसको लेकर ग्राम प्रधान जुल्फिकार खान उर्फ लल्ला खान ने उप जिला अधिकारी नवाबगंज को अवैध कब्जा हटवाने की मांग की तो वहीं बुधवार को लेखपाल अपनी टीम के साथ गांव भौआ बाजार पहुंचे।
और उन्होंने ग्राम समाज नवीन परती व मेला की जमीन की पैमाइश की तो उन्होंने देखा कि कुछ द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है जिसको लेकर लेखपाल ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जादारों से कहा की आप लोगों ने जो यह ग्राम समाज की जमीन अवैध रूप से कब्जा कर रखा है वह खाली कर दें अन्यथा आप पर कार्रवाई की जाएगी ।
तो वही ग्राम प्रधान जुल्फिकार खां ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा ग्राम समाज की जमीन व नवीन परती ब रास्ता का भी अवैध रूप से कब्जा कर रखा है लेकिन कोई भी अवैध कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं है तो वही ग्राम प्रधान ने बताया कि काफी पुराना नाला भी लोगों द्वारा पाट दिया गया है और अवैध कब्जा दारो द्वारा रास्ते पर गंदा पानी चलाया जा रहा है।
जिससे गंदगी पनप रही है और बीमारी का खतरा है तो वहीं कुछ लोगों द्वारा रोड पर ही गोबर भी डाला जा रहा है जिससे बीमारी का खतरा बना हुआ है ग्राम प्रधान ने बताया कि अवैध कब्जादारों से कब्जा हटाने को कहा जाता है तो वह लड़ाई झगड़ा पर उतारू हो जाते हैं और वह कब्जा हटाने को तैयार नहीं होते हैं तो वही ग्राम प्रधान ने शासन प्रशासन से अवैध कब्जा मुक्त करने की मांग की है।

Comments