Haryana: हरियाणा सरकार का नया फैसला, परिवार पहचान पत्र में लिंक होंगे ITR और जमीन रिकॉर्ड

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) को और अधिक प्रभावशाली और पारदर्शी बनाने के लिए इसका दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। इस निर्णय के तहत अब भूमि स्वामित्व, बैंक खाता जानकारी, और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) से जुड़े आयकर रिटर्न (ITR) जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय डेटा को पीपीपी से जोड़ा जाएगा।

किस डेटा को किया जाएगा एकीकृत?

सरकार जिन जानकारियों को पीपीपी के साथ जोड़ने जा रही है, उनमें भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड, आयकर रिटर्न (ITR), स्रोत पर कर कटौती (TDS), बैंक खातों की जानकारी और अन्य वित्तीय लेनदेन शामिल हैं

फिलहाल परिवार पहचान पत्र केवल एक आधार नंबर और एक लाभार्थी बैंक खाता से जुड़ा होता है। अब दूसरे चरण में इसे विस्तार देते हुए प्रत्येक परिवार की पूरी वित्तीय और संपत्ति संबंधी जानकारी को भी जोड़ा जाएगा।

श्रीभूमि जिले के पाथारकांदी दलग्राम घटना की तीव्र निंदा Read More श्रीभूमि जिले के पाथारकांदी दलग्राम घटना की तीव्र निंदा

PPP कार्यक्रम के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना की उच्चस्तरीय समीक्षा पूरी हो चुकी हैउन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 76 लाख से अधिक परिवार पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं, जिनमें से 40 लाख बीपीएल श्रेणी में आते हैं। भूमि अभिलेख और आयकर डेटा को पीपीपी से जोड़ने से सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान और चयन में पारदर्शिता आएगी।

असम में डबल इंजन सरकार को खींचने के लिए रथी -महारथियों के उमड़ी भीड़ Read More असम में डबल इंजन सरकार को खींचने के लिए रथी -महारथियों के उमड़ी भीड़

अब तक आय और पात्रता का निर्धारण केवल आय प्रमाण पत्र, आधार और कुछ अन्य दस्तावेजों के आधार पर होता था, जो अक्सर सटीक नहीं होते थे। नई व्यवस्था में CBDT और भूमि रिकॉर्ड जैसे प्रामाणिक स्रोतों से डेटा लेकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वास्तव में ज़रूरतमंदों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

मलिहाबाद में ईमानदारी की मिसाल: उप निरीक्षक ने लौटाया 10,500 रुपये व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स Read More मलिहाबाद में ईमानदारी की मिसाल: उप निरीक्षक ने लौटाया 10,500 रुपये व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स

एआई आधारित सिस्टम का भी होगा उपयोग

सरकार के अनुसार, सरकारी विभागों के पास पहले से ही डिजिटल रूप में डेटा का विशाल भंडार मौजूद है। अब इन डेटा स्रोतों को एकीकृत कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित विश्लेषण प्रणाली का उपयोग किया जाएगा, जिससे पात्रता का आकलन स्वचालित और सटीक हो सकेगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें