50% टैरिफ़ के झटके के बाद आज रात अमेरिकी मुख्य वार्ताकार सुलह की उम्मीद! भारत पहुंचेंगे 

ट्रंप के भारी टैरिफ और रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिकी आलोचना के बावजूद, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की संभावना बढ़ती दिख रही है,

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

International Desk

भारत और अमेरिका के बीच मंगलवार को व्यापार वार्ता होने की उम्मीद है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच, जो ट्रंप के सहयोगी और दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि हैं, व्यापार वार्ता के लिए आज रात भारत पहुँचेंगे। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के संकेत मिले हैं। ट्रंप प्रशासन रूसी तेल खरीदने के लिए भारत की लगातार आलोचना करता रहा है और आरोप लगाता रहा है कि यह यूक्रेन में युद्ध को बढ़ावा दे रहा है।

शुरुआत में, ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। बाद में, उसने 25 प्रतिशत टैरिफ और बढ़ा दिए, जिससे कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया। ये अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो गए। हालांकि, पिछले हफ्ते, ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना 'अच्छा दोस्त' बताते हुए कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रखेंगे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं... मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुँचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!"

अनियमिकता मिलने पर बनहरा में संचालित मैक्स हास्पिटल सील Read More अनियमिकता मिलने पर बनहरा में संचालित मैक्स हास्पिटल सील

बाद में, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की टिप्पणी का स्वागत करते हुए कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं की "गहरी सराहना करते हैं और पूरी तरह से उनका समर्थन करते हैं।" प्रधानमंत्री मोदी ने एक 'X' (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं गहराई से सराहना करता हूँ और पूरी तरह से उनका समर्थन करता हूँ। भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।"

'जम्मू-कश्मीर के सीएम  उमर अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा बहाल करने पर स्पष्टता की कमी को लेकर निशाना साधा Read More 'जम्मू-कश्मीर के सीएम  उमर अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा बहाल करने पर स्पष्टता की कमी को लेकर निशाना साधा

आज भारत आ रहे हैं अमेरिकी अधिकारी

जनपद में 26 अप्रैल तक लू का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी Read More जनपद में 26 अप्रैल तक लू का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के असिस्टेंट ट्रेड रेप्रेसेंटेटिव ब्रेंडन लिंच मंगलवार (16 सितंबर) को भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल से मुलाकात करेंगे। भारत और अमेरिका के बीच ट्रंप के टैरिफ के बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ गए हैं। ट्रंप अब तक भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं। यह ऐसा मुद्दा बन गया है जो दोनों देशों की कूटनीति के साथ ही साथ राजनीति को भी प्रभावित कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप भी मान चुके हैं कि टैरिफ की वजह से भारत के साथ दरार पैदा हुई है।

अमेरिका ने दी थी ये चेतावनी 

विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने बिना ज्यादा जानकारी साझा किए यह पुष्टि की कि भारत और अमेरिका अपनी व्यापार वार्ताओं की गति बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि अमेरिकी अधिकारी ब्रेंडन लिंच नई दिल्ली की एक दिन की यात्रा पर आ रहे हैं। हालांकि अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स हॉवर्ड लुटनिक ने चेतावनी दी थी कि अगर भारत रूसी कच्चा तेल खरीदना बंद नहीं करता तो बातचीत मुश्किल हो सकती है, लेकिन लिंच का दौरा सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। अब तक ये वार्ताए भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्रों को खोलने में हिचकिचाहट के चलते अटकी हुई थीं।

About The Author

Post Comments

Comments