ट्रैफिक जाम पर मोहनलालगंज पुलिस की सख्ती
...थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान.......
मोहनलालगंज
कस्बे में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को देखते हुए मोहनलालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने मंगलवार को कस्बे में सघन अभियान चलाया, जिससे व्यापारियों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। हाइवे और मुख्य बाजार क्षेत्र में बाइक और चारपहिया वाहनों द्वारा सड़क पर कब्जा जमाने से हर रोज जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सख्ती से अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों व पटरी व्यापारियों को कड़ी चेतावनी दी। सड़क पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा। उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई पुनः अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे में कई ठेला व फड़ हटाए गए दुकानों के बाहर रखे सामान हटवाए गए वही कई गाड़ियों की पुलिस ने चालान भी किए स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने इस कदम का स्वागत किया है।
उनका कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह मुस्तैदी दिखाता रहा, तो आने वाले दिनों में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमित रूप से निगरानी की जाएगी।


Comments