सोनभद्र में शोक की लहर ,सोन नदी में डूबे युवक का शव 40 घंटे बाद मिला
चोपन क्षेत्र की घटना, परिजनों में मचा कोहराम
चोपन क्षेत्र के अन्तर्गत सोन नदी की घटना
राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो)
शनिवार को दोस्तों के साथ सोन नदी में नहाने गए चोपन निवासी 32 वर्षीय विक्की श्रीवास्तव की दु:खद मौत के बाद उनका शव लगभग 40 घंटे बाद कोन थाना क्षेत्र के चकरिया में बरामद किया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्की श्रीवास्तव अपने कुछ मित्रों के साथ शनिवार को चोपन गांव स्थित सोन नदी के छठ घाट पर गए थे। नहाते समय दुर्भाग्यवश वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथियों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस दु:खद घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की एक टीम ने मिलकर विक्की की तलाश शुरू कर दी थी। अथक प्रयासों के बाद आज सुबह चकरिया चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही विक्की के परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान विक्की श्रीवास्तव के रूप में की।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More कोहरे ने छीन ली एक ज़िंदगी: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता राजू यादव की मौतइस हृदयविदारक घटना ने विक्की के परिवार और उनके मित्रों को गहरा सदमा पहुंचाया है। पूरे चोपन गांव में शोक की लहर व्याप्त है और लोग इस दु:ख की घड़ी में विक्की के परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Comment List