सोनभद्र में शोक की लहर ,सोन नदी में डूबे युवक का शव 40 घंटे बाद मिला

चोपन क्षेत्र की घटना, परिजनों में मचा कोहराम

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

चोपन क्षेत्र के अन्तर्गत सोन नदी की घटना

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

चोपन/कोन/ सोनभद्र-

शनिवार को दोस्तों के साथ सोन नदी में नहाने गए चोपन निवासी 32 वर्षीय विक्की श्रीवास्तव की दु:खद मौत के बाद उनका शव लगभग 40 घंटे बाद कोन थाना क्षेत्र के चकरिया में बरामद किया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्की श्रीवास्तव अपने कुछ मित्रों के साथ शनिवार को चोपन गांव स्थित सोन नदी के छठ घाट पर गए थे। नहाते समय दुर्भाग्यवश वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथियों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस दु:खद घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की एक टीम ने मिलकर विक्की की तलाश शुरू कर दी थी। अथक प्रयासों के बाद आज सुबह चकरिया चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही विक्की के परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान विक्की श्रीवास्तव के रूप में की।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उरमौरा में  निकली मंगल कलश यात्रा, मंडप में कलश स्थापित Read More उरमौरा में निकली मंगल कलश यात्रा, मंडप में कलश स्थापित

इस हृदयविदारक घटना ने विक्की के परिवार और उनके मित्रों को गहरा सदमा पहुंचाया है। पूरे चोपन गांव में शोक की लहर व्याप्त है और लोग इस दु:ख की घड़ी में विक्की के परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

भागवत साक्षात श्रीकृष्ण का वांग्मय स्वरूप, श्रवण से होता है आत्मिक कल्याण -व्यास महेश देव पांडेय Read More भागवत साक्षात श्रीकृष्ण का वांग्मय स्वरूप, श्रवण से होता है आत्मिक कल्याण -व्यास महेश देव पांडेय

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें