तीन वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, कादीपुर पुलिस की बड़ी सफलता

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

सुलतानपुर (कादीपुर)।
 
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली कादीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के पर्यवेक्षण में 18 मई 2025 को उ0नि0 आनन्द वाजपेयी व उ0नि0 पंकज कुमार राय अपनी-अपनी टीमों के साथ देखभाल क्षेत्र, लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की तलाश, सुरागरसी-पतारसी एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में लगे हुए थे। इसी दौरान तीन वारण्टी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है—

 
चुन्नु उर्फ रमाशंकर पुत्र रामफेर निवासी ग्राम जलालपुर, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 50 वर्ष।मकरी उर्फ शिवशंकर पुत्र रामफेर निवासी ग्राम जलालपुर, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 40 वर्ष। अभियोग संख्या 594/03, धारा323/325/504 भादवि में वांछित था। इस मामले में आगामी पेशी 22 मई 2025 को नियत है। गोरकू उर्फ रामजीत पुत्र रामउजागिर निवासी ग्राम भलुवाही, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 41 वर्ष। अभियोग संख्या 18/97, धारा 323/504/506/324/325 भादवि में वांछित था। इसकी पेशी 20 मई 2025 को निर्धारित है।
 
 
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी—
 
प्र0नि0 श्याम सुन्दर,उ0नि0 आनन्द वाजपेयी, व हमराही हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह,उ0नि0 पंकज कुमार राय व हमराही हे0का0 वेद प्रकाश आदि शामिल रहे।
 
कोतवाली कादीपुर पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी से आमजन में सुरक्षा का भाव और पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments