जदिया: सड़क हादसे में मृत युवक का शव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब

"जेपी भाई अमर रहें" के नारों से गूंज उठा इलाका

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

जितेन्द्र कुमार राजेश 

बिहार सुपौल- जदिया थाना क्षेत्र के बधैली निवासी जयप्रकाश जयसवाल की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को जब मृतक का शव जदिया पहुंचा, तो सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और युवा जुट गए। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

शव पहुंचते ही दर्जनों बाइक सवार युवाओं ने जदिया चौक से लेकर मृतक के घर तक "जेपी भाई अमर रहें" के नारे लगाए। युवाओं का यह जत्था पूरे रास्ते शव वाहन के साथ चलता रहा और जयप्रकाश जयसवाल को श्रद्धांजलि देता रहा। उनके घर के बाहर भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

682fe3ec-6cb4-42e2-96a9-40324518d9af

यूपी: झुग्गी-झोपड़ी में रहने और ईंट-भट्टे में काम करने वाले बच्चों पर एक मई से फोकस करेगी सरकार Read More यूपी: झुग्गी-झोपड़ी में रहने और ईंट-भट्टे में काम करने वाले बच्चों पर एक मई से फोकस करेगी सरकार

गौरतलब है कि जयप्रकाश जयसवाल बीते शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें त्रिवेणीगंज, फिर नेपाल और अंत में पटना ले जाया गया, लेकिन मंगलवार को उनकी मौत हो गई। जयप्रकाश की असमय मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

सीवान में गोलीकांड: पूर्व MLC के परिवार पर हमला Read More सीवान में गोलीकांड: पूर्व MLC के परिवार पर हमला

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे के जिम्मेदार बाइक सवार की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, युवाओं ने इसे केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक बड़ी लापरवाही का नतीजा बताया है।

सुपौल में 100 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपि मिली Read More सुपौल में 100 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपि मिली

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें