जदिया: सड़क हादसे में मृत युवक का शव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब

"जेपी भाई अमर रहें" के नारों से गूंज उठा इलाका

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

जितेन्द्र कुमार राजेश 

बिहार सुपौल- जदिया थाना क्षेत्र के बधैली निवासी जयप्रकाश जयसवाल की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को जब मृतक का शव जदिया पहुंचा, तो सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और युवा जुट गए। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

शव पहुंचते ही दर्जनों बाइक सवार युवाओं ने जदिया चौक से लेकर मृतक के घर तक "जेपी भाई अमर रहें" के नारे लगाए। युवाओं का यह जत्था पूरे रास्ते शव वाहन के साथ चलता रहा और जयप्रकाश जयसवाल को श्रद्धांजलि देता रहा। उनके घर के बाहर भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

682fe3ec-6cb4-42e2-96a9-40324518d9af

जिले की दुल्लभछड़ा–बदरपुर रेल सेवा यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग ने फिर से शुरू की, यात्रियों को राहत Read More जिले की दुल्लभछड़ा–बदरपुर रेल सेवा यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग ने फिर से शुरू की, यात्रियों को राहत

गौरतलब है कि जयप्रकाश जयसवाल बीते शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें त्रिवेणीगंज, फिर नेपाल और अंत में पटना ले जाया गया, लेकिन मंगलवार को उनकी मौत हो गई। जयप्रकाश की असमय मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

बारात लेकर जाओगे तो सही सलामत नहीं आओगे, बस्ती में दरोगा दूल्हे को धमकाकर दुल्हन के आशिक ने खुद लिए फेरे Read More बारात लेकर जाओगे तो सही सलामत नहीं आओगे, बस्ती में दरोगा दूल्हे को धमकाकर दुल्हन के आशिक ने खुद लिए फेरे

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे के जिम्मेदार बाइक सवार की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, युवाओं ने इसे केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक बड़ी लापरवाही का नतीजा बताया है।

”विश्व पृथ्वी दिवस पर भरवारा एसटीपी में पौधरोपण: हरियाली बढ़ाने को सुएज का संकल्प” Read More ”विश्व पृथ्वी दिवस पर भरवारा एसटीपी में पौधरोपण: हरियाली बढ़ाने को सुएज का संकल्प”

About The Author

Post Comments

Comments