भ्रष्टाचारों  से घिरे चल रहे अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा निलंबित

मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर से फोन पर की थी अभद्रता 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

 बगैर पूर्व अनुमति विद्युत लाइन खिंचवानें में लगे थे करोड़ों घोटाले के आरोप

शाहजहांपुर - जनपद में तैनात अधीक्षण अभियंता विद्युत जेपी वर्मा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं , इस बार जेपी वर्मा अपने विभाग के किसी कर्मचारी को प्रताड़ित करने या उसका शोषण करने के मामले में चर्चा में नहीं आए हैं  इस बार उनका मुकाबला मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर से हुआ है और इसका खामियाजा भी उनको भुगतना पड़ा फिलहाल जेपी वर्मा इससे पहले भी कई बार भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई का सामना कर चुके हैं और निलंबित हो चुके हैं यहां तक अधिशासी अभियंता से अधीक्षण अभियंता के प्रमोशन में भी उन्हें आयोग्य ठहरा दिया गया था।
 
लेकिन तिगड़ाम के चलते वह अधीक्षण अभियन्ता के पद पर प्रमोशन पाने में कामयाब रहे इस दौरान उन पर उनके विभाग के ही कर्मचारियों ने शोषण और उत्पीड़न के आरोप लगाए यहां तक शाहजहांपुर भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर ने भी उनकी शिकायत की लेकिन , शासन सत्ता के मंत्री के करीबी होने के कारण वह लगातार बचते रहे और नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों ने बैठक में जेपी वर्मा द्वारा अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया फिर भी जेपी वर्मा पर कार्रवाई नहीं हुई , इसका मुख्य कारण जेपी वर्मा का सत्ताधारियों के इशारे पर काम करना था।
 
जेपी वर्मा ने बगैर पूर्व अनुमति के  जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल तक करीब डेढ़ किलोमीटर विद्युत लाइन खिंचवाकर करोड़ों के ओरे न्यारे करने के आरोप लगे  और इस मामले में जब समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुई और लिखित में कार्रवाई हुई तो शासन सत्ता में बैठे लोग जेपी वर्मा को बचाने में कामयाब हुए और सारी कार्रवाई कागजों में दफन कर दी गई  यही नहीं जेपी वर्मा द्वारा सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर जनपद में कई विद्युत लाइनों को बगैर एस्टीमेट शिफ्ट करा दिया गया लेकिन उनका कोई बाल बांका नहीं कर सका अब मुख्य विकास अधिकारी के आवास पर लगाए गए।
 
स्मार्ट मीटर में हाई वोल्टेज लाइट सप्लाई के बाद उपकरण फुंकने की शिकायत जब मुख्य विकास अधिकारी  अपराजिता सिंह द्वारा जेपी वर्मा से फोन पर की गई तो जेपी वर्मा ने अपराजिता सिंह से अभद्रता की जिसकी शिकायत के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल द्वारा उन्हें निलंबित करते हुए गोंडा से संबद्ध किया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें