विकास कार्यों में गुणवत्ता का टोटा, रास्तों पर उड़ रही गिट्टियां

मीडिया के पड़ताल में मुख्यतः देखने में आया कि ज्यादातर रास्ते उखड़े हुए हैं। रास्तों की ऐसी स्थिति भी देखने को मिली डामर रोड भी ऐसी दिख रही है जैसे वहां पर डामर कभी पड़ा ही न हो

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

कटहरी, अम्बेडकर नगर

जिले में विकास कार्य तो हुए भी और हो भी रहे हैं लेकिन ज्यादातर कार्यों में गुणवत्ता को दर किनार रखा गया है। जिसकी वजह से तमाम जगह सामान्य जनमानस को समस्या का सामना करना पड़ता है।

कटहरी ब्लॉक क्षेत्र में भी ऐसे ही कई कार्य मीडिया के पड़ताल में नजर आए जिसका खामियाजा सीधे जनता भुगत रही है। ये ऐसे कार्य हैं जो अलग अलग जिम्मेदार विभागों जैसे विकास विभाग ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग व अन्य के द्वारा कराए गए हैं। इन कार्यों में ज्यादातर रास्ते हैं जिनपर चलने में होने वाली दुश्वारियों को सीधे जनता भुगत रही है।

 

RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानें क्या है वजह Read More RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानें क्या है वजह

मीडिया के पड़ताल में मुख्यतः देखने में आया कि ज्यादातर रास्ते उखड़े हुए हैं। रास्तों की ऐसी स्थिति भी देखने को मिली डामर रोड भी ऐसी दिख रही है जैसे वहां पर डामर कभी पड़ा ही न हो सिर्फ बोल्डर पत्थर ही दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे ही ही स्थिति गोपालपुर चौधरी एवं रामदास पट्टी में मुख्य मार्ग से गांव में जाने वाली सड़कों का भी है।

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

इन सड़कों पर चलना अत्यंत दुश्वारियों भरा है अब तक न जाने पैदल चलने वाले कितने लोगों के पैर में चोटें लग चुकी होंगी। यहां के ग्रामीणों से वार्ता करने पर उनके द्वारा मौखिक रूप से बताया गया कि काफी दिनों से इस मार्ग की यही दशा है। कोई सुधि नहीं लेता।

2000 Rupee Note: 2000 रुपये के नोटों को लेकर आया बड़ा अपडेट, RBI ने दी ये जानकारी  Read More 2000 Rupee Note: 2000 रुपये के नोटों को लेकर आया बड़ा अपडेट, RBI ने दी ये जानकारी

IMG20250502151325_copy_1013x1351_1

ऐसा ही एक रास्ता है जो कटहरी बाजार के पश्चिम छोर मेन हाइवे से निकलकर प्रतापपुर चामुर्खा से होता हुआ मिझौड़ा मार्ग में मिलता है इसका हाल भी निहायत खस्ताहाल है। इस रस्ते पर मजे की बात यह है कि अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए हाइवे किनारे कुछ दूरी लेपन कर दिया गया है बाकी की स्थिति बेहाल है। यह रास्ता कई गांव को जोड़ता है। इसकी गिट्टियां भी उखड़ गई हैं जगह जगह गड्ढे बन गए हैं लेकिन किसी भी जिम्मेदार विभागीय अधिकारी की निगाह इसपर नहीं पड़ रही है। फिलहाल उखड़े हुए रास्तों को देखकर विभागीय लापरवाही बखूबी झलक रही है।

ऐसे ही कुछ अन्य खस्ताहाल रास्ते और भी है जिनका विवरण अगली खबर में देखने को मिलेगा, सच्ची खबरों को पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

About The Author

Post Comments

Comments